फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का कृषि ऋण

प्रदेश में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का कृषि ऋण

Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का कृषि ऋण
कर्णप्रयाग। उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जन्माष्टमी के पर्व पर किमोली में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीन दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेेले का शुभारंभ भी किया। मेला समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत ने इस दौरान उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

डा. रावत ने कहा कि सरकार ने चार माह में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उच्च शिक्षा के तहत गरीबों के बच्चों को नि:शुल्क सिविल सर्विस की कोचिंग के साथ प्रदेश के गरीब मेधावी बच्चों में से सुपर थर्टी के तहत 30 बच्चों को आईआईटी की तैयारी नि:शुल्क कराई जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश के किसानों को सहकारी बैंकों से अब एक लाख तक कृषि ऋण मात्र दो प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसी गरीब और किसान की मृत्यु या आत्महत्या करने पर सरकार ने उस ऋण पर ब्याज को माफ करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग के सुरेंद्र सिंह नेगी भी संबोधित किया। इस अवसर पर नरेंद्र तोपाल, भगवान कंडवाल, विजय पंवार, राकेश नेगी, उत्तम तोपाल, राकेश रावत, वीरेंद्र रावत, रवींद्र पुंडीर, भरत पुंडीर, पुष्कर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखरी आदि मौजूद थे।
ये की घोषणाएं
1-कपीरी में दुग्ध संघ केंद्र की स्थापना होगी यदि 500 लीटर दूध क्षेत्र में एकत्र होगा।
2-सहकारी बैंक की स्थापना होगी यदि 2000 खाते होंगे।
3-पूर्व घोषित आईटीआई के संचालन के लिए श्रममंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed