{"_id":"5991d0024f1c1b3a388b49f0","slug":"150272820816-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शौर्य दीवार का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शौर्य दीवार का अनावरण
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में निर्मित शौर्य दीवार का अनावरण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान शीघ्र सभी महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती की बात कही।
उच्च शिक्षा मंत्री सोमवार को शाम चार बजे राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यहां निर्मित शौर्य दीवार का अनावरण किया। इस दीवार पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सैनिकों और सैन्य अधिकारियों की फोटो लगी हुई है। इस दौरान महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग की गई, जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों को शीघ्र प्रवक्ताओं की तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, किशोर पंवार आदि मौजूद थे।