फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फौजियों के इस गांव में कूट कूट कर भरा है देशभक्ति का जज्बा

फौजियों के इस गांव में कूट कूट कर भरा है देशभक्ति का जज्बा

Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
फौजियों के इस गांव में कूट कूट कर भरा है देशभक्ति का जज्बा
पीपलकोटी। लुहां गांव के हर परिवार में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा है। यहां अस्सी परिवार रहते हैं। प्रत्येक परिवार का एक सदस्य देश की सरहदों की हिफाजत के लिए सेना में तैनात है। गांव की युवा पीढ़ी में भी देशभक्ति का जज्बा है। कई परिवारों की तीसरी पीढ़ी के नौजवान देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। गांव के पूर्व सैनिक किशन सिंह पुंडीर, गजेंद्र सिंह राणा, दलबीर सिंह राणा, हुकम सिंह बिष्ट, संतोष सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, लखपत सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी और जयदीप सिंह नेगी के बेटे सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक किशन सिंह पुंडीर कहते हैं की देश प्रेम और सरहदों की रक्षा करने का जज्बा ही उन्हें भारतीय सेना में खींच लाया। उन्होंने हर मोर्चे पर डटकर सामना किया। सेवानिवृत्ति के बाद उनके बेटे दिगंबर सिंह पुंडीर ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है। वहीं, गजेंद्र सिंह राणा कहते हैं कि उनके गांव का हर नौजवान भारतीय सेना में जाना चाहता है। हर कोई देश की रक्षा के लिए योगदान देना चाहता है। गांव के युवाओं में भी देश सेवा का जज्बा साफ झलक रहा है। ग्रामीण सुनील का कहना है कि स्नातक करने के बाद वह भी भारतीय सेना ज्वॉइन करेगा। युवा महेंद्र का कहना है कि बचपन से ही देश की सेवा करने का जज्बा है। सेना भर्ती में शामिल होकर सेना में जाऊंगा।
विज्ञापन

बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि लुहां गांव बंड क्षेत्र में देशभक्ति की मिसाल है। गांव के अस्सी परिवारों के प्रत्येक सदस्य भारतीय सेना में तैनात हैं, जो देश की सरहदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed