{"_id":"598f5be64f1c1b362a8b4cfd","slug":"15025674091-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बताया हाथियों का पर्यावरणीय महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बताया हाथियों का पर्यावरणीय महत्व
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों के महत्व के बारे में दी जानकारी
-- हाथी दिवस पर राजाजी की चीला रेंज में विशेष कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में शनिवार को विश्व हाथी दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों और स्कूली बच्चों को हाथियों के पर्यावरणीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को विश्व हाथी दिवस पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पार्क प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों, विशेषज्ञों ने विचार रखे। कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में खासतौर से रिजर्व पार्क के हाथी राजा, रंगीली, राधा, शिशु हाथी जूही, जूली व जॉनी को खासतौर से सजाधजा कर पेश किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों को फल परोसे। समारोह में प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव धनंजय मोहन, निदेशक राजाजी सनातन, निदेशक कार्बेट सुरेंद्र मेहरा, वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी गौहरी राजेंद्र मोहन नौटियाल, रेंज अधिकारी चीला अनिल कुमार पैन्यूली के अलावा वनकर्मी और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की।