फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की 93 सीटें आंवटित

स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की 93 सीटें आंवटित

Sun, 13 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की 93 सीटें आंवटित
एसआरयू में नर्सिंग और जीएनएम की काउंसिलिंग
विज्ञापन

-- नर्सिंग की 100 और जीएनएम की 22 सीटों के लिए हुई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में नर्सिंग, जीएनएम और पैरामेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग आयोजित की गई। दूसरे दिन काउंसिलिंग के समापन होने तक नर्सिंग, जीएनएम और पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए पहले की दो दिवसीय काउसंलिंग का समापन हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे से मेडिकल कालेज के कांफ्रेंस हॉल में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए काउंसिलिंग प्रारंभ हुई। काउंसिलिंग के प्रथम चरण में मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। द्वितीय चरण में फीस, नामांकन एवं पात्रता संबधित जानकारी दी गई।

बीएससी नर्सिंग की 100 में से कुल 93 सीटों पर प्रवेश दे दिया गया है। जबकि सात सीटें आरक्षित हैं। जीएनएम की सभी 22 सीटों का आवंटन कर दिया गया है। उधर, पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्सेज में 62 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया। कुलपति डा. विजय धस्माना ने प्रवेश लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यूनिवर्सिटी के एडमिशन सेल की ओर से बताया गया कि मैनेजमेंट कालेज के बीबीए, एमबीए और इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक ,एमसीए और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed