{"_id":"598f5bdf4f1c1be1408b45f7","slug":"150256740315-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली का आयोजन
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :----------------
रैली निकालकर देशभक्ति के लिए किया प्रेरित
-- प्रयत्न सामाजिक संस्था के सहयोग से तिरंगा यात्रा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था प्रयत्न के बैनर तले लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के जरिए लोगों को प्रेरित किया। शनिवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित शिव चौक से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय इंटर कालेज लक्ष्मणझूला, बाल विद्या निकेतन और गंगा वैली स्कूल के करीब दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली लक्ष्मणझूला शिवचौक से मुख्य मार्ग होते हुए रामझूला, स्वर्गाश्रम वानप्रस्थ घाट पर संपन्न हुई।
रैली में बच्चों ने देश भक्ति के गीत और भारत माता की जय आदि नारों के साथ लोगों में देश भक्ति भावना जागृत की। इस दौरान तिरंगा रैली का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रयत्न संस्था के संस्थापक अश्वनी गुप्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना है। इस मौके पर मिन्हाल हाशिम, संजीव शर्मा, विधि गुप्ता, अजय आर्य, अर्जुन भंडारी, भरत लाल, पूजा आर्य, गुरुपाल बत्रा, मोहन नागर, संजीव प्रजापति, त्रिवेंद्र सिंह नेगी, रिचल राय, विपासना राय, सूरज तिवाड़ी, बृजेश चतुर्वेदी, राकेश अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शीला देवी, दीपा मिश्रा आदि मौजूद थे।