फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..व्यापारियों पर यूजर चार्ज की वसूली में सख्ती करेगा नगर निगम

..व्यापारियों पर यूजर चार्ज की वसूली में सख्ती करेगा नगर निगम

Wed, 09 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
..व्यापारियों पर यूजर चार्ज की वसूली में सख्ती करेगा नगर निगम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम यूजर चार्ज नहीं देने वाले व्यापारियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्ती बरतेगा। केआरएल की मांग पर ही मंगलवार को नगर निगम बोर्ड ने यूजर चार्ज लगाने व वसूली कराने के पक्ष पर प्रस्ताव पारित किया है।

बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद बुधवार को मेयर मनोज गर्ग ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंधित पीपीपी मोड की कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर सख्त किया और सभी 30 वार्डों में हर दुकान तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान से कूड़ा कलेक्शन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की इस शिकायत को दूर किया जाए कि केआरएल उनकी दुकानों पर कूड़ा लेने आती ही नहीं है तो यूजर चार्ज किस बात का दें। मेयर ने कहा कि केआरएल को सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्शन का निर्देश दिया गया है। इसके बाद यदि कोई दुकानदार व व्यापारिक प्रतिष्ठान यूजर चार्ज देने में हीलहुज्जत करेगा तो उसके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई होगी। इससे पहले नगर निगम ने कंपनी के कहने पर जब कुछ दुकानदारों को नोटिस दिए थे तो भाजपा के ही व्यापारियों नेताओं ने मेयर का घेराव कर कहा था कि जब कोई उनकी दुकान पर कूड़ा लेने आया ही नहीं है तो किस बात का यूजर चार्ज दें। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया था और मंगलवार को कंपनी के कहने पर बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर वसूली का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed