फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिद्वार में दो महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप

हरिद्वार में दो महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप

Wed, 09 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में दो महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप

विज्ञापन


हरिद्वार। अब हरिद्वार में भी चोटी काटने का मामले सामने आए हैं। बुधवार सुबह हरिद्वार के रोशनाबाद और सुभाषनगर में दो महिलाओं की चोटी काटी गई है।
बुधवार को पहली घटना सुभाषनगर निवासी सपना (32) पति देवेंद्र कुमार के साथ सुबह साढ़े पांच बजे घटी। पति देवेंद्र कुमार की मानें तो वह रात में सिडकुल की एक कंपनी में काम पर चला गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोस की किसी महिला ने उसे कमरे में बेहोशी के हालत में देखा तो इसकी जानकारी तत्काल सपना के पति को दी। पति घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी के बाल नीचे कटे पड़े हैं और वह बेहोश थी। हर कोई चोटी काटे जाने को लेकर हैरान था। बदहवास महिला कुछ भी बोल नहीं रही थी।

दूसरा मामला रोशनाबाद गांव में सामने आया। जहां पूजा उर्फ रुचि (25) पत्नी बबलू निवासी पकड़िया हकीम शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश बुधवार सुबह पौने आठ बजे स्नान के लिए गई। जब वह बाहर नहीं आई और अंदर से कोई आवाज भी नहीं आई। तब पति ने हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़ा, देखा कि पत्नी बेहोश पड़ी थी और उसके सिर की चोटी कटी पड़ी थी। महिला को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे करीब आधे घंटे बाद होश आया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे सिडकुल थाने के थानाध्यक्ष कमल मोहन भंड़ारी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed