{"_id":"598b39724f1c1b84228b4581","slug":"150229644117-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दावा, महिलाओं ने खुद काटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का दावा, महिलाओं ने खुद काटी चोटी
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना के मामले में पुलिस का दावा है कि हीस्टिरिया रोग से ग्रासित महिलाओं ने खुद अपनी चोटी काटी हैं। एसएसपी कार्यालय की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर हिस्टीरिया के लक्षण की जांच कराने के लिए टीम गठित करने की संस्तुति की है।
बुधवार को ज्वालापुर के सुभाषनगर और रोशनाबाद गांव में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद एसएसपी की मानें तो उन्होंने स्वयं चोटी काटी है। उन्होंने महिलाओं को हिस्टीरिया की बीमारी होने का दावा किया है। कहा कि हिस्टीरिया बीमारी का कोई निश्चित लक्षण नहीं होता है। एक ही रोगी के शरीर में अलग- अलग समय पर अलग- अलग लक्षण दिखते हैं। माना जा सकता है कि महिला चोटी काटने वाली अफवाह के बारे में सोच रही हो तो स्वयं अपनी चोटी काट लेती हैं और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती है। मरीज जिसकी कल्पना करता है बस वही उसे दिखता है। दौरा आने से पहले ही रोगी चीखता चिल्लाता है। उसे लगातार हिचकियां आती है। एसएसपी कार्यालय की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है। जिसमें हिस्टीरिया बीमारी से ग्रस्त महिलाओं का चेकअप कराने के लिए टीम गठित करने की संस्तुति की है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि महिलाएं संभवत: हिस्टीरिया नामक बीमारी से पीड़ित है। इसके जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन