{"_id":"598a14114f1c1ba6048b4909","slug":"150222133512-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खोदकर मरम्मत करना भूली नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खोदकर मरम्मत करना भूली नगरपालिका
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो फाइल नेम-
सड़क खोदकर मरम्मत करना भूली पालिका
-- सप्ताहभर बाद भी बदहाल बस अड्डा रोड, जाम से परेशान हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। एक सप्ताह बाद भी नगरपालिका ने बदहाल बस अड्डा रोड की सुध नहीं ली है। निकाय की लापरवाही से सड़क पर पैदल और वाहन सवारों का चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही जाम की स्थिति भी लगातार बनी रहती है। बरसात में शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने बस अड्डा रोड को खोदा था। चंद्रभागा में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप डाला गया, लेकिन सड़क की मरम्मत करने की बजाए निकाय कर्मचारी गड्ढ़े में मिट्टी भरकर चलते बने।
निकाय की लापरवाही से बसों और मालवाहक वाहन रोजाना सड़क पर बने गड्ढे में फंस रहे हैं। बस अड्डा रोड और चंद्रभागा पुल के आसपास बदरीनाथ हाईवे पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालक कई दफा गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पैदल चलने वालों की दुश्वारियां भी बढ़ी हुई हैं। इसके बावजूद पालिका प्रशासन इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त किया जाएगा।