फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीसीटीवी से लैसे होंगे चौक-चौराहे

सीसीटीवी से लैसे होंगे चौक-चौराहे

Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी से लैसे होंगे चौक-चौराहे
सीसीटीवी से लैस होगी तीर्थनगरी
विज्ञापन

-- सीओ ने क्षेत्र में पड़ते थानाध्यक्षों से मांगी संवेदनशील जगहों की सूची
-- विधायक व सांसद निधि से होगा फंडिंग का इंतजाम

राव राशिद
ऋषिकेश। तीर्थनगरी व आसपास क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने चौक चौराहे सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की योजना बना रही है। पुलिस सबसे पहले सुरक्षा की दृष्टि से संवेेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। ऐसे स्थानों की मैपिंग की जा रही है, इसके बाद इसकी सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए तीर्थनगरी और समीपवर्ती क्षेत्रों के कई स्थानों को चिह्नित भी कर लिया गया है। खासकर संवेदनशील चौक-चौराहे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस की निगाह में रहेंगे। बताया गया कि है कि इस कार्य को संबंधित क्षेत्र के विधायक व सांसद की निधि से फंड लेकर अंजाम दिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तीर्थनगरी की सुरक्षा के मद्देनजर इस योजना को तैयार किया जा रहा है। इस बाबत मंगलवार को सीओ ऋषिकेश ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग भी ली है। हालांकि उन्होंने मीटिंग को पूरी तरह से गुप्त रखा, और बैठक में लिए गए निर्णयों के बाबत कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सूत्रों की मानें तो बैठक में नगर और समीपवर्ती क्षेत्र के थानों की पुलिस से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए स्थानों की सूची तलब की गई है। इसके पीछे पुलिस का मकसद क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के तहत संवेदनशील स्थानों पर नजर रखना है। बताया गया कि ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में पहल से ही पुलिस और कई अन्य निजी संस्थाओं के द्वारा स्थापित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। योजना में उन स्थानों को शामिल किया गया है, जहां सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं। उधर, इस बाबत सीओ मंजूनाथ ने इस तरह की किसी भी बैठक व निर्णय से स्पष्ट तौर पर इंकार किया है।
विज्ञापन

धरपकड़ में मददगार बनेगी तीसरी आंख
अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस के लिए तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे काफी मददगार साबित हुए हैं। इसी लिहाज से क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को पुलिस सीसीटीवी कैमरों से लैस करना चाहती है। पूर्व में भी क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने अहम मदद दी है। इनमें दून मार्ग पर बीते साल दिन-दहाड़े सहारनपुर के ज्वैलर्स कारोबारी के मुनीम को गोली मारने और उससे की गई लूट का मामला प्रमुख है, जिसमें पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे मे दर्ज फुटेज ने काफी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए जा सकते हैं कैमरे
तीर्थनगरी में आशुतोष नगर तिराहा, तहसील चौक, गुमानीवाला, लक्कड़घाट रोड, बैराज पुल, आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी, मंसा देवी शामिल हैं जबकि रायवाला में नेपालीफार्म तिराहा वहीं रानीपोखरी में रानीपोखरी चौक और भोगपुर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकते हैं।


कोट्स
जिन संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। उनको चिह्नित कराया जा रहा है। सूची तैयार होने के बाद सीसीटीवी लगाने के लिए संबंधित विधायक व सांसद निधि से फंडिंग के प्रयास किए जाएंगे।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed