फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नपा की लापरवाही से चौपट हुई सफाई व्यवस्था

नपा की लापरवाही से चौपट हुई सफाई व्यवस्था

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
नपा की लापरवाही से चौपट हुई सफाई व्यवस्था
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


चारधाम बस अड्डे मार्ग पर गंदगी का अंबार
-- नगर पालिका की ओर से समय पर नहीं उठाया जा रहा है कूड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगरपालिका ऋषिकेश की लापरवाही के कारण चंद्रभागा से चारधाम बस अड्डे को जाने वाले मार्ग पर गंदगी का अंबार पसरा पड़ा है। पालिका की लाचार सफाई व्यवस्था के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बदबू से बचने के लिए नाक पर रुमाल रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। पालिका सफाई कर्मियों की लाचार कार्यशैली के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। शहर में रखे कूड़ेदानों से कूड़े का निस्तारण न होने से कूड़ा सड़क किनारे बिखरा पड़ा है। मार्ग किनारे कूड़े से उठने वाली बदबू से उक्त सड़क से गुजरने वाले लोगों को नाक में हाथ रखकर चलने को विवश होना पड़ रहा है। मंगलवार को चंद्रभागा-चारधाम बस अड्डे मार्ग किनारे रखे कूड़ेदान से कूड़ा सड़कों में फैलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बहरहाल, पालिका अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सड़क में कूड़ा फैलने का सारा दोष बारिश पर लगा रहे हैं।


कोट्स
मामला संज्ञान में नहीं है। बारिश के कारण कई जगह रखे कूड़ेेदानों में पानी भर गया है, जिसके कारण कूड़ा पानी भरने से बाहर गिर गया होगा। अब से नियमित रूप से कूड़ेदानों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

अरविंद डिमरी, सफाई निरीक्षक नगरपालिका ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed