फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब बजट की कमी नही बनेगी योजना निर्माण में रोड़ा

अब बजट की कमी नही बनेगी योजना निर्माण में रोड़ा

Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
अब बजट की कमी नही बनेगी योजना निर्माण में रोड़ा
श्रीनगर। विकास विभाग और उद्यान विभाग युगपतिकरण कार्यक्रम के तहत संयुक्त रूप से क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों की करीब 26 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर रहे हैं। योजना के तहत 13 हजार मनरेगा और पांच हजार उद्यान विभाग की ओर से प्रति हेक्टेयर व्यय किया जा रहा है। योजना का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत पौधरोपण का काम शुरू हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण में घेरबाढ़ और वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अगर सब कुछ ठीक रहा तो विकास खंड कीर्तिनगर के डांग, मलेथा, देवली, घिल्डियाल गांव, नैथाणा, साक्रो, धारपंयाकोटी, धौडंगी, कौल्याधार, रिंगोली, जखंड और मैखंडी आदि 14 ग्राम पंचायतों में कुछ साल बाद पेड़ फलों से लकदक नजर आएंगे। विकास खंड की मनरेगा और उद्यान विभाग के संयुक्त प्रयास से इन गांवों में युगपतिकरण कार्यक्रम के तहत उद्यानीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। उद्यान अधिकारी कीर्तिनगर विनोद बडोनी ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में फलदार पौधों के रोपण का कार्य जारी है। जलवायु के अनुसार ही फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके तहत गर्म जलवायु वाले गांवों में आम अमरूद की पौधों का रोपण किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले गांवों में सेब, नाशपाति, खुमानी और अखरोट आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। कहा योजना के द्वितीय चरण में उद्यानों की घेरबाड़ और वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी ने कहा कि योजना से जहां मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार मिलेगा वही उद्यानीकरण को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन


युगपतिकरण से आसान हुआ योजनाओं का निर्माण
श्रीनगर। विभिन्न विभागों में शासन की ओर से योजना निर्माण के लिए कम धनराशि मिलने पर योजनाओं का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब इन योजनाओं के निर्माण के लिए शासन की ओर से युगपतिकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के तहत विभाग की ओर से सामग्री अंश पर खर्च किया जाएगा, जबकि योजना पर काम करने वाले मजदूरों को श्रमांश का भुगतान मनरेगा से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed