फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विभाग से की गंदे नालों के आधुनिकीकरण की मांग

विभाग से की गंदे नालों के आधुनिकीकरण की मांग

Tue, 08 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
विभाग से की गंदे नालों के आधुनिकीकरण की मांग
श्रीनगर। शहर के ऊपरी भाग से आने वाले गंदे नाले शहर के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बरसात में इन नालों से लाई गई गंदगी से जहां नगर में गंदगी फैल रही है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों का चलना भी दूभर हो जाता है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के बांसबाड़ा, बजीरो का बाग, जीआईसी मार्ग और अन्य नालों से लोग परेशान हैं। नगर के ऊपरी भाग से बहने वाले ये नाले बरसात में मिट्टी, पत्थर और गंदगी बहाकर लाते हैं। नगर से गुजरने वाले ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर समुचित निकासी न होने से मलबा और गंदगी नगर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैल जाती है। इससे शहरवासियों व तीर्थयात्रियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, अश्विनी देव साक्षात, भूपेंद्र पुंडीर, पृथ्वी सिंह बिष्ट, मानव सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र इन नालों के आधुनिकीकरण और हाईटेक किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed