फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगे पूरी न होने पर संगठन ने दी क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी

मांगे पूरी न होने पर संगठन ने दी क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी

Tue, 08 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर संगठन ने दी क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी

विज्ञापन

श्रीनगर। जल संस्थान के पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन ने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। संगठन ने पेयजल सचिव को भेजे मांग पत्र में चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 17 अगस्त को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय तालाबंदी के बाद क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

छह सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज जल संस्थान के पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन ने शासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री हरीश थपलियाल ने प्रदेश के पेयजल सचिव को भेजे पत्र में कहा कि कर्मचारी लंबे समय से सातवें वेतनमान, वेतन विसंगतियों को दूर करने, वर्ष 2003 में नियमित हुए कर्मियों को वर्ष 1996 से सेवा लाभ देने, विभागीय ढांचे को स्वीकृत करने, फील्ड कर्मचारियों को ग्रेड पे देने की मांग करते आ रहे हैं। कई बार की वार्ता के बावजूद मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। विभाग में कार्ररत सभी कर्मियों की ओर से 17 अगस्त को विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय तालाबंदी के बाद अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed