{"_id":"5989ecca4f1c1b896c8b459a","slug":"150221128012-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने गटका जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने गटका जहर, मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। तहसील के पार्था गांव की एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पार्था गांव की पुष्पा देवी (32) पत्नी महावीर सिंह ने मंगलवार सुबह नौ बजे जहर खा लिया। पुष्पा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि पुष्पा का मायका देवाल के सूया गांव में है। जहर खाने का अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुष्पा और उसके पति महावीर के बीच मनमुटाव चल रहा था। महिला के दो बेटियां और एक बेटा है। जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आएंगे। अभी तक मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है।