{"_id":"5989ecc84f1c1b6c618b499e","slug":"15022112784-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में तीन महिलाएं घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में तीन महिलाएं घायल, भर्ती
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के कौब गांव की तीन महिलाओं पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक अन्य महिला ने साहस दिखाते हुए भालू पर पत्थरों से हमला किया तो भालू भाग गया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
मंगलवार सुबह आठ बजे परेठी (कौब) गांव की मुन्नी देवी (36) पत्नी विनोद सती, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी प्रेम सती, अलका (23) पत्नी कैलाश सती और देवेश्वरी (55) पत्नी राघवानंद सती घास के लिए जंगल जा रही थीं। इसी दौरान भालू ने मुन्नी, लक्ष्मी और अलका पर झपटा मारा। देवेश्वरी देवी ने साहस दिखाते हुए भालू पर पत्थरों से हमला किया और शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया। तीनाें महिलाओं के हाथ, पैर और चेहरों पर चोटें आई हैं। देवेश्वरी देवी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। तब निजी वाहन की मदद से तीनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केंद्र के फार्मासिस्ट जेएस नेगी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों महिलाओं की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन