{"_id":"5989eca54f1c1b9e1b8b47ef","slug":"150221124310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ में गढवाल स्कॉउट ने किया सेना को जाने कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ में गढवाल स्कॉउट ने किया सेना को जाने कार्यक्रम
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। आईबेक्स बिग्रेड मुख्यालय में गढ़वाल स्काउट की ओर से ‘सेना को जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना ने हथियारों के साथ ही विभिन्न युद्धों की फोटो प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी सेना के कार्य-कलापों की जानकारी ली।
आईबेक्स बिग्रेड मुख्यालय स्थित हेलीपैड पर मंगलवार सुबह 11 बजे सेना की बैंड धुनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोगों और छात्र-छात्राओं को सेना ने युद्ध में उपयोग किए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से सेना की शौर्यगाथा से लोगों को अवगत कराया। कारगिल युद्ध में शामिल रहे वीरचक्र से सम्मानित हवलदार मेहर सिंह ने छात्र-छात्राओं को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से कारगिल युद्ध की जानकारी दी। उन्होंने कारगिल युद्ध के महानायक रहे परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल विक्रम बत्रा के अदम्य साहस के बारे में भी बताया। गढ़वाल स्काउट के कमांडिंग आफिसर हिमांशु मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन सेना और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना और युवा पीढ़ी को सेना से जुड़ने की प्रेरणा देना है। इस मौके पर बिग्रेडियर रोहित चौधरी, सूबेदार मेजर बीपी पुरोहित और सूबेदार गिरीश चंद्र आदि मौजूद थे।6