{"_id":"5989e8e54f1c1b08768b4b70","slug":"150221028310-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की मजबूरी में पल रहा डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की मजबूरी में पल रहा डेंगू का लार्वा
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
रोशनाबाद में डेंगू के लार्वा पनपाने के लिए वहां के ग्रामीणों की पानी जमा करने की मजबूरी सामाने आई है। पानी की सप्लाई न होने पर लोग ड्रम में पानी जमा कर लेते हैं। जिला मलेरिया विभाग की टीम जब गांव में पहुंची तो उन्हें पानी के ड्रमों में भरे पानी में लार्वा मिला। टीम जब पानी खाली करने लगी तो ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। बोले कि पानी नहीं गिरा सकते, भले ही वे बीमार हो जाएं। हालांकि कुछ घरों के लार्वा युक्त ड्रम पानी से खाली कराए। उन्होंने गांव के साथ स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर शहरी विकास मंत्री के आदेश पर भी नहीं टूटी विभाग की नींद का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास मंत्री ने उच्चाधिकारियों की क्लास ली। जिस पर जिला मलेरिया विभाग की टीम मंगलवार को गांव रोशनाबाद पहुंची। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू के लार्वा ढूंढने के लिए घर-घर अभियान चलाने पर हर घर में डेंगू का लार्वा पनपता हुआ मिला। लोगों ने पानी रखने के लिए बड़े ड्रम रखे हुए हैं। जिनमें दिनभर के लिए पानी जमा कर लेते हैं। ड्रम की लगातार सफाई न होने से पानी में लार्वा पनपा हुआ मिला। जिन्हें खाली कराया जाने लगा तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीण बोले कि पानी नहीं मिला तो घर का काम कैसे चलाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वे प्रति महीने एक हजार रुपये पानी के लिए देते हैं, यह पानी गांव में कुछ घरों में लगे समर्सिबल पंपों से लेते हैं। वहीं टीम गांव के पूर्व उप प्रधान राजवीर के घर पहुंची तो घर में पूजा के कुल्लड़ों में जमा पानी में लार्वा पनपा हुआ। जिन्हें खाली कराया गया। इसके बाद टीम गांव के स्कूलों में पहुंची और वहां पर छात्र-छात्राओं को लार्वा पहचानने के साथ आसपास में सावधानी बरतने को समझाया। उन्होंने छात्रों से पूरी बाजू की कमीज पहनकर आने को कहा। टीम में इंद्रपाल सिंह, चंद्रमोहन, तस्वीर, अनिल चमोली, गोपीचंद, अंजू, राजेश कुमारी, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
डेेंगू के पांच नए मरीजों के मामले आए
डेंगू के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सीएमआई ज्वालापुर से मरीजों का आंकड़ा लिया, जिसमें रोशनाबाद के चार मरीजों के सैंपल एकत्रित करते हुए अन्य अस्पतालों से भी डेंगू की मरीजों की जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिरकरी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताय कि अब डेंगू के तीस मरीजों के मामले आ चुके हैं।