{"_id":"59889b384f1c1b090f8b45c1","slug":"15021248618-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का मन टटोलकर लौटे पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का मन टटोलकर लौटे पर्यवेक्षक
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस में अब संगठन के चुनावों की कवायद तेज जो गई है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हरिद्वार पहुंचे राजस्थान से आए वरिष्ठ नेता शिव दयाल शर्मा ने कनखल और भेल में बैठकें कर पार्टी पदाधिकारियों का मन टटोला। इस दौरान अधिकतर कांग्रेसजन आम सहमति से अध्यक्ष का चुनाव कराने के पक्ष में नजर आए। कहा कि इससे गुटबाजी समाप्त होगी। हालांकि सर्वसम्मति के बाद कहने वाले कांग्रेसी खुद ही किसी न किसी गुट से नजर आ रहे थे।
पहले हरिद्वार महानगर क्षेत्र के कनखल में और फिर हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकर्ताओं को मन टटोलकर चुनाव पर्यवेक्षक शिव दयाल शर्मा दिल्ली लौट गए हैं। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी डा. संजय पालीवाल, नईम अख्तर कुरैैशी, डा. संतोष चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज जैन, पूनम भगत, मुरली मनोहर, संजय अग्रवाल, तेलूराम, पूर्व विधायक रामयश सिंह, बीपीएस चौहान, अमन गर्ग, ओमप्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अपने विचार रखे। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेसी गुजरात में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमले की भी निंदा की गई।
विज्ञापन
निर्मल गणपति संघ की बैठक संपन्न
हरिद्वार (ब्यूरो)। निर्मल गणपति संघ मायापुर की बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन हरिद्वार के पास संघ के अध्यक्ष राजू मनोचा की अध्यक्षता में हुई। जिसमे इस बार भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। सुभाष चंद्र, नीरज जैन, संजय गांधी, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, रमेश जोशी, जोनी अरोड़ा और शुुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन