{"_id":"598898584f1c1b7e2c8b4721","slug":"150212412413-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी पिंडर की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी पिंडर की बिजली व्यवस्था
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पिंडर घाटी से जुड़े तीन ब्लाकों की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। यहां आए दिन बिजली लाइनों में खराबी आने से घंटों बिजली गुल हो रही है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
सोमवार को पिंडर घाटी के नारायणबगड, थराली और देवाल ब्लाक की बिजली सुबह साढ़े आठ बजे गुल हो गई। निगम के अधिकारियों की मानें तो लाइनों पर लगातार फॉल्ट आने से दिक्कतें हो रही हैं। देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट, नारायणबगड़ के व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलेठा, डा. सुधीर नेगी, जयवीर कंडारी, थराली के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली आदि का कहना है कि घाटी की लचर बिजली व्यवस्था को देखते हुए नारायणबगड़ में ऊर्जा निगम का डिवीजन भी खोला गया। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर पा रहे हैं। आए दिन बिजली गुल रहने से बाजार में लघु उद्योग, सीएससी सेंटर सहित आम कार्यालयों में होने वाले कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। इधर ऊर्जा निगम नारायणबगड़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह को सिमली से नारायणबगड़ के बीच लाइन पर फॉल्ट आ गया, जिसे ठीक करने के लिए टीम रवाना कर दी हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन और पेड़ों के टूटने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था में दिक्कत हो रही है।