{"_id":"598898564f1c1b11638b464a","slug":"1502124123135-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से थराली की 5 ग्रामीण सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से थराली की 5 ग्रामीण सड़कें बंद
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली/देवाल। लगातार हो रही बारिश से थराली तहसील में सड़कों की स्थिति दयनीय बनी है। कई जगह पुश्ते टूटे हैं और नालियों का निर्माण न होने से सड़कें दलदल बनी हैं। तहसील की पांच से अधिक सड़कें बंद होने से 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को 10 से 15 किमी पैदल चलकर जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दूसरी ओर देवाल में हाटकल्याड़ी-अट्ठू-बेराधार मोटर मार्ग मलबा आने से तीन सप्ताह से बंद पड़ा है।
अब्बल सिंह गुर्साइं, गजेंद्र सिंह, उमेश पुरोहित और मोहन चंद्र ने कहा कि कार्याें की घटिया गुणवत्ता के कारण सड़कों का यह हाल है। मींग-गड़कोट, ग्वालदम-चिड़िगा, कंडारा-सैंज-खेतोली सहित पांच ग्रामीण मार्ग अभी बंद हैं। नारायणबगड़-परखाल मोटर मार्ग खुलने के बाद फिर से मलबा आने से बंद हो रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता विनय झिंक्वाण का कहना है कि ग्रामीण सड़कें अभी निर्माणाधीन है और मिट्टी से यहां दलदल हो रही है। इस कारण सड़कें खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता बीएस रावत का कहना है पक्की सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी की व्यवस्था है जैसे ही बारिश कम होगी निर्माणाधीन सड़कों पर भी कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन