{"_id":"59877e2c4f1c1b01378b4653","slug":"150205188717-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से अधिक श्रद्घालु पहुंचे नीलकंठ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से अधिक श्रद्घालु पहुंचे नीलकंठ धाम
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे नीलकंठ
-- 29 दिन में 48.50 लाख ने किए प्राचीन शिवधाम के दर्शन
अमर उजाला व्यूरो
मुनिकीरेती । श्रावण मास की प्राचीन नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा के तहत रविवार को करीब साढ़े पांच हजार श्रद्धालुओं ने शिवालय के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इस साल नीलकंठ यात्रा के दौरान बीते 29 दिनों में 48.50 लाख शिवभक्त प्राचीन शिवधाम के दर्शन कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालय में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ सकती है। रविवार को तीर्थनगरी में गंगा स्नान और जल भरकर शिवभक्तों ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उधर पौराणिक नीलकंठ शिवालय में ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला सांध्य कालीन आरती के बाद तक जारी रहा। उधर बारिश और भूस्खलन से धाम के यातायात व पैदल मार्ग के बाधित होने के बावजूद शिवभक्त जैसे तैसे बाबा के दर्शन के लिए नीलकंठ धाम पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अनुसार नीलकंठ महादेव मंदिर में बीते माह नौ जुलाई गुरु पूर्णिमा पर्व से अब तक 48,41,290 से अधिक शिवभक्त दर्शन कर चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवभक्तों की आमद बढ़ने की उम्मीद जताई है।