{"_id":"59877e264f1c1b01378b4650","slug":"15020518826-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण पर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण पर चला डंडा
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा
-- रक्षाबंधन पर्व के चलते 25 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रक्षाबंधन पर्व के तहत शहर में यातायात व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने को लेकर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान नगर के लगभग सभी महत्वपूर्ण मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया, अभियान के दौरान 25 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई। रविवार को प्रशिक्षु आईपीएस व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में पुलिस ने नगर क्षेत्र में त्रिवेणीघाट रोड, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, दून मार्ग, हरिद्वार रोड, क्षेत्र रोड, तिलक रोड आदि क्षेत्रों में पसरे अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान दिन भर बाजार में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने 25 अतिक्रमणकारियों का खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए उनसे 6250 रुपये का अर्थदंड वसूला। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की हिदायत दी गई। एसएसआई हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि पर्व-त्योहारों पर खरीददारी के लिए नगर में लोगों की काफी आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। लिहाजा अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। बताया कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।