{"_id":"598745fb4f1c1be6638b45f1","slug":"150203750214-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे जहां से अच्छा धुन के साथ संपन्न हुआ सेना का बैंड डिस्पले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे जहां से अच्छा धुन के साथ संपन्न हुआ सेना का बैंड डिस्पले
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा बैंड की धुन के साथ भारतीय सेना का दो दिवसीय बैंड डिस्पले कार्यक्रम संपन्न हो गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्राओं व महिलाओं ने सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध उनकी लंबी आयु की कामना की।
रविवार को जीआईएंडटीआई मैदान में भारतीय सेना के गुरुड़ आर्टिलरी बिग्रेड की ओर से लोगों के साथ बढ़ते कदम थीम पर आधारित दो दिवसीय बैंड प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों व स्कूली छात्रों से रूबरू होना है। इस दौरान सेंट्रल कमांड, 23 मराठा लाइट इंफेंट्री व जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री की बैंड टुकड़ियों ने बैंड डिस्पले का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, गिरीश पैन्यूली, डा. हरीश गौड़, लक्कींदर सिंह लक्की, अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समय से पहले कार्यक्रम संपन्न होने पर लोग निराश
श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में सेना की ओर से आयोजित किए गए दो दिवसीय बैंड डिस्पले कार्यक्रम के अंतिम दिन समय से पहले कार्यक्रम संपन्न होने से दूर दराज से पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। कार्यक्रम के पहले दिन बारिश होने से अधिकतर लोग कार्यक्रम में नही पहुंच पाए थे। रविवार को छुट्टी का दिन होने से लोग कीर्तिनगर, श्रीकोट, चौरास आदि क्षेत्रों से कार्यक्रम को देखने पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम 9:30 बजे सुबह से शुरू होकर मात्र एक घंटे में ही संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समय 10 से 12 बजे तक निर्धारित किय गया था।
विज्ञापन