{"_id":"598745f24f1c1b8d448b4606","slug":"150203749310-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी व खटिमा कांड की वर्ष गांठ पर विशाल रैली व जुलूस का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी व खटिमा कांड की वर्ष गांठ पर विशाल रैली व जुलूस का निर्णय
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच की ओर से आयोजित सार्वजनिक बैठक में मसूरी व खटीमा कांड की 23वीं वर्षगांठ पर विशाल रैली व जुलूस प्रदर्शन के आयोजन का निर्णय लिया गया।
एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण व अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के लिए पीपलचौरी में प्रगतिशील जनमंच का धरना 58वें दिन भी जारी रहा। इस मौके मसूरी व खटीमा कांड की वर्षगांठ की तैयारियों के लिए डालमिया धर्मशाला में सार्वजनिक सभा की गई। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आज भी राज्य विकास से कोसो दूर है। सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से आज तक यहां एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण नहीं हो पाया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो सितंबर को मसूरी व खटीमा कांड की वर्षगांठ पर गोला पार्क में विशाल जन सभा होगी। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णा नंद मैठाणी, उत्तम भंडारी, डा. प्रताप भंडारी, गणेश टम्टा, रेवत सिंह मिया, देव सिंह नेगी, भूपेंद्र पुंडीर, केेपी चंदोला, केएन भट्ट, योगेंद्र कांडपाल, मदन मोहन नौटियाल, केदार सिंह बिष्ट और विमल बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन