फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना निकली झूठी

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना निकली झूठी

Sun, 06 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना निकली झूठी

विज्ञापन

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के छात्रावास में रैगिंग लिए जाने की घटना से नवांगतुक छात्र मुकर गए। शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के समक्ष छात्रों ने रैगिंग होने से साफ मना कर दिया।
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस 2017-18 बैच (प्रथम सेमेस्टर) शुरू हो गया है। नवांगतुक छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल परिसर में स्थित छात्रावासों में कमरे आवंटित किए गए हैं। दो दिन पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति ने एंटी रैगिंग हेल्प लाइन में मेल कर सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग लिए जाने की शिकायत की थी। आनन-फानन में प्राचार्य ने सीनियर छात्रों, इंटर्न और जेआर को रैगिंग की श्रेणी में आने वाली गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

वहीं हेल्प लाइन में की गई शिकायत की भी जांच शुरू कर दी। जांच को पहुंचे अधिकारियों से बात करते हुए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने रैगिंग की घटना से इनकार कर दिया। छात्रावास में गए कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि छात्रावास में सभी ने सीनियर छात्रों की ओर से रैगिंग लिए जाने या कोशिश करने की घटना से मना किया है। प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत का कहना है कि हेल्प लाइन में की गई शिकायत के बाद जांच की गई। रैगिंग की शिकायत झूठी पाई गई। रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed