{"_id":"598744144f1c1b931e8b468f","slug":"15020370142-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुड़ मंदिर परिसर में डीएम ने किया प्रतीक्षालय का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुड़ मंदिर परिसर में डीएम ने किया प्रतीक्षालय का लोकार्पण
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में रविवार को नव निर्मित प्रतीक्षालय का डीएम आशीष जोशी ने लोकार्पण किया। प्रतीक्षालय का निर्माण बंगाली गांव निवासी इंद्र सिंह बिष्ट ने करवाया और मंदिर को निशुल्क दान किया। इस प्रतीक्षालय में करीब दो हजार श्रद्धालु बैठ सकते हैं। कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ और भगवत सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में लंबे समय से प्रतीक्षालय की जरूरत थी। इस मौके पर जगमोहन, बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन उनियाल, सोहन सिंह, जोत सिंह, भागवत सिंह, प्रकाश गौड़, कुशाल सिंह, चंद्रकला सती, भगवती प्रसाद रतूड़ी और सुखवीर रौतेला आदि मौजूद थे।