{"_id":"5987440e4f1c1b8d598b4a68","slug":"150203700919-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रविवार को नगर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों की बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष पान सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण डाक सेवक कई वर्षों से नियमितिकरण, सातवें वेतनमान को लागू करने, और कमलेश चंद्र किमोठी की रिपोर्ट को लागू नहीं करने से 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन देश व्यापी हड़ताल करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकघरों की तर्ज पर विभाग का पूरा काम करते हैं लेकिन मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीण डाक सेवकों से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर संघ के मंडलीय सचिव चैत राम देवराड़ी, राकेश सेमवाल, मथुरा प्रसाद डिमरी, राजेंद्र सिंह तोपाल, राकेश पंवार, गिरीश चंद्र ढौंडियाल, सुभाष कोठियाल, कमरूद्दीन, रमेश लाल शाह और पुष्पा रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन