{"_id":"598744074f1c1b931e8b468c","slug":"15020370024-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों को दिया गया सब्जी उत्पादन और मार्केटिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों को दिया गया सब्जी उत्पादन और मार्केटिंग का प्रशिक्षण
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार योजना (आरसेटी) की ओर से 28 काश्तकारों को सब्जी उत्पादन और विपणन का प्रशिक्षण दिया गया। दस दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में काश्तकारों को उत्पादित सब्जी को बाजार तक पहुंचाने तथा मार्केटिंग के गुर सिखाए गए। रविवार को प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि चमोली जिले में सब्जी और फल उत्पादन आर्थिक का सरल व बेहतर जरिया बन सकता है। एसबीआई आरसेटी के निदेशक बीएस रावत ने काश्तकारों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई जानकारी से अपनी आर्थिकी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, मुन्नी पंवार और संजय पुरोहित आदि मौजूद थे।