{"_id":"5984de044f1c1bf14a8b466b","slug":"15018798126-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाया, बोहरी में गुंलदार का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाया, बोहरी में गुंलदार का आतंक
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने पांच बकरियों को बनाया शिकार
- बसाया और बोहरी में गुलदार का आतंक
- वन विभाग से निजात दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
इन दिनों बसाया और बोहरी गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार पांच बकरियों के साथ ही कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है। पीड़ितों ने तहसील
बसाया गांव निवासी आलम दास ने बताया कि वह अपनी बकरियों को चुगाने पास के जंगल में गया हुआ था। इस दौरान वह पानी पीने खड्ड में चला गया। इससी दौरान गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। गुलदार ने एक-एक कर पांच बकरियों को मार दिया। जब वह लौटा तो उसे बकरियों के क्षत-विक्षिप्त शव मिले। वह घबरा कर घर लौट आया। उसने बताया कि कई दिन से गुलदार गांव के आसपास के जंगल में सक्रिय है। जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई। उन्हें अपने पशुधन की चिंता सता रही है। उधर, बोहरी गांव निवासी खजान सिंह, गंभीर सिंह ने बताया कि कई दिनों से गांव के आसपास गुलदार का मूवमेंट है। गुलदार अब तक कई कुत्तों को मार चुका है। रीवर रेंज अधिकारी बीडी सकलानी ने बताया कि गुलदार के मूवमेंट को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से भी सतर्क हरने की अपील की गई हैं। पीड़ितों को विभागीय नियमों के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।