{"_id":"5981f2764f1c1b01538b45dd","slug":"15016885283-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो में गिरी चट्टान, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो में गिरी चट्टान, दो घायल
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीसैंण से कर्णप्रयाग आ रही एक सूमो पर चट्टान गिरने से दो लोग घायल और पांच चोटिल हो गए। सूमो भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन को दीवार की ओर टकरा दिया नहीं तो वाहन सीधे पिंडर नदी में गिर जाता। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। घायलों को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह सूमो चालक और वाहन स्वामी अनिल (39) पुत्र भजन सिंह निवासी कंडारा नैनीसैंण से सवारियां लेकर कर्णप्रयाग आ रहा था। सुबह नौ बजे आईटीआई के पास अचानक एक चट्टान टूटकर सूमो पर जा गिरी। इसमें सूमो क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अनिल सहित जस्यारा निवासी राजेश्वरी देवी (60) पत्नी गोपाल लाल घायल हो गए जबकि घनश्याम, भारत भूषण, सागर, पुष्कर और प्रीति को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। किमोली के प्रधान खिलदेव सिंह रावत, कनखुल के भगवान कंडवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, रणवीर कंडवाल, पदमेंद्र कंडारी, पुष्कर रावत, उत्तम तोपाल आदि ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क संकरी और नीचे नदी है। गनीमत रही की चालक ने हादसे के दौरान सतर्कता दिखाई ओर वाहन को खाई की ओर टकरा दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन