{"_id":"5981f17f4f1c1b660b8b5173","slug":"15016882812-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता नाराज
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के रानीगढ़ क्षेत्र के दस से अधिक गांवों में रविवार को गुल बिजली बुधवार को बहाल हो पाई। ग्रामीणों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति पर नाराजगी जताई। कहा कि आए दिन बिजली गुल रहने से दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन निगम क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुधार नहीं पा रहा है।
प्रेम देवली, एमएस राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि रानीगढ़ के सिदोली, देवल, बरतोली, तोलसैंण, धनपुर, खरसाईं, कांडई सहित आसपास के गांवों में बिजली रविवार को गुल हो गई थी, जो बुधवार को बहाल हो पाई। कहा कि कई बार शिकायतों और विभिन्न बैठकों में समस्या उठाने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों को दुरुस्त करते हुए बिजली आपूर्ति नियमित करने की मांग की। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता इंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की लाइनों के पोल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें ठीक करने के बाद बुधवार दोपहर दो बजे गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन