{"_id":"5981e8274f1c1b660b8b50eb","slug":"15016858893-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर्व के तहत कॉलोनी में किया पौधरोपण विनोद विहार कॉलोनी में हरेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व के तहत कॉलोनी में किया पौधरोपण विनोद विहार कॉलोनी में हरेला
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूर करें पौधरोपण
हरेला के तहत कॉलोनी में किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
हरेला पर्व के तहत बुधवार को श्यामपुर खदरी स्थित विनोद विहार कॉलोनी में फलदार व औषधीय पौधे रोपे गए। पौधरोपण में खदरी की पूर्व प्रधान सुनीता रावत, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता रावत ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूर करें। इस दौरान उन्होंने एक वृक्ष की तुलना दस पुत्रों से की। वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। अभियान के तहत अर्जुन, कनेर, अमरूद, टिकोमा, पीपल, चकरेंदा आदि प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में विनोद विहार जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, उप प्रधान टेक सिंह, मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, शगुन रावत, सुरेंद्र सिंह राणा, सुमन डंडरियाल, सरस्वती गोदियाल, धनीराम, पदम सिंह रावत, राजवीर कठैत, कृति सिंह नेगी, ओमप्रकाश भंडारी, बीना भट्ट, ममता भंडारी, सुल्तान सिंह नेगी, आत्माराम कुकरेती आदि मौजूद थे।