{"_id":"5981e8254f1c1bf1498b4ce8","slug":"15016858881-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर में ऊर्जा निगम एसडीओ के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर में ऊर्जा निगम एसडीओ के साथ मारपीट
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर में ऊर्जा निगम के एसडीओ के साथ मारपीट
पोल व ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत भल्लाफार्म में बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और एक स्थानीय बुजुर्ग के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग ने एसडीओ से मारपीट कर दी। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ श्यामपुर महेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि कर्मचारियों के साथ भल्लाफार्म में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण इंद्र सिंह पोखरियाल पुत्र कलम सिंह मौके पर पहुंचे। इंद्र सिंह ने पोल लगाने का विरोध किया और लेबर का सामान उठाकर फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद इंद्र सिंह ने एसडीओ के साथ मारपीट भी की। विभागीय कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इंद्र सिंह को कोतवाली ले गई। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।