{"_id":"5978c8dd4f1c1bb6768b4640","slug":"15010880466-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 7 मई को बीएड पाठ्यक्रम 2017-19 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे थे। विवि प्रशासन का कहना है कि प्रवेश परीक्षा परिणाम काफी पहले बन कर तैयार हो चुका था, लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित न होने से बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी बड़ी संख्या में बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रमा मैखुरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जल्द ही काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो