फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रामगंगा में समाई कार, पति पत्नी की मौके पर मौत

रामगंगा में समाई कार, पति पत्नी की मौके पर मौत

Wed, 26 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा में समाई कार, पति पत्नी की मौके पर मौत

विज्ञापन

गैरसैंण। गर्भवती बहू को जांच के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल ले जा रहे दंपति की कार दुर्घटना में मौत हो गई और पुत्रवधू समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक हरगढ़ गांव निवासी पान सिंह (52) की पुत्रवधू रेखा देवी (27) गर्भवती है। बुधवार को पान सिंह अपनी पुत्रवधू को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) भी उनके साथ थी। वे दोपहर घर से श्रीनगर के लिए रवाना हुए ही थे कि मेहलचौंरी से एक किमी पीछे उनकी कार करीब 50 मीटर नीचे बह रही रामगंगा नदी में समा गई। हादसे में पान सिंह और सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पान सिंह की पुत्रवधू रेखा देेवी, चालक भरत सिंह (36) पुत्र खीम सिंह और मान सिंह (40) पुत्र गब्बर सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण भेजा। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। घायलों को यहां से श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पैराफिट होता तो टल सकती थी दुर्घटना
गैरसैंण। मेहलचौंरी से नागचुलाखाल जाने वाली संकरी सड़क में कई जगहों पर पैराफिट नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता डा. एएस नेगी का कहना है कि घटनास्थल पर दोनों ओर पैराफिट बने है, लेकिन दो पैराफिट के बीच में पांच मीटर से अधिक दूरी होने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। डा. नेगी ने कहा यदि यहां पूरा पैराफिट होता शायद कार नदी में नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed