{"_id":"596e3bfc4f1c1b00478b4a91","slug":"150039661015-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस वैटेज की मांग के लिए छात्रों ने किया कुलपति का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस वैटेज की मांग के लिए छात्रों ने किया कुलपति का घेराव
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कैंपस वेटेज दिए जाने की मांग को लेकर बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान छात्र कुलपति कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती वह कार्यालय से बाहर नहीं जाएंगे।
मंगलवार को बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलपति प्रो. जेएल कौल और प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में अध्ययनरत छात्रों को कैंपस वेटेज दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विवि प्रशासन छात्रों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है। छात्रों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व विवि प्रशासन ने कैंपस वेटेज की मांग को पूरा किए जाने की बात कही थी। इस संबंध में मीडिया में भी खबर प्रकाशित हुई थी, लेकिन अभी तक छात्रों को कैंपस वेटेज नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक कुलपति कार्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया नहीं होने दी जाएगी। वहीं कुलपति प्रो. जेएल कौल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कैंपस वेटेज के संबंध में लीगल एडवाइज लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घेराव करने वालों में पुष्पेंद्र पंवार, देवकांत देवराड़ी, आयुष मिंया, निशांत कंडारी, प्रदीप पंवार, अतुल सती, राबिन सिंह, सौरभ भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन