फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खिर्सू ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव गिरा

खिर्सू ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव गिरा

Tue, 18 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खिर्सू ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव गिरा

विज्ञापन
श्रीनगर। खिर्सू ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी अपने पद पर बनी रहेंगी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक वोट से गिर गया है। ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी के विपक्ष में 13 सदस्यों ने मतदान किया। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पास होने के लिए 14 मत चाहिए थे।
ब्लाक प्रमुख खिर्सू सुषमा नेगी के खिलाफ कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जुलाई माह में अविश्वास प्रस्ताव रखा था। मुख्य विकास अधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लाक सभागार में चर्चा की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई बैठक 12 बजे तक चली। 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। खिर्सू ब्लाक में क्षेत्रपंचायत सदस्यों की संख्या 21 है। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पास किए जाने के लिए विपक्ष में कम से कम 14 मत होने जरूरी थे। सुषमा नेगी के पक्ष में 8 और विपक्ष में 13 सदस्यों ने मतदान किया, जिससे अविश्वास प्रस्ताव एक वोट से गिर गया।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए थे। अविश्वास प्रस्ताव के इस पूरे प्रकरण में इन्हीं की भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खिर्सू ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक मत से गिर गया है। सुषमा नेगी ब्लाक प्रमुख बनी रहेंगी।
- केएस नेगी, पीठासीन अधिकारी।

-मुझे मेरी ईमानदारी का फल मिला है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर रही हूं। मेरी जीत अवसरवाद की राजनीति करने वालों पर करारा तमाचा है। - सुषमा नेगी, ब्लाक प्रमुख खिर्सू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed