{"_id":"596e3bf54f1c1bf8468b4974","slug":"1500396603311-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी को मिले 11 कमांडो अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी को मिले 11 कमांडो अधिकारी
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में चल रहे 11वें कमांडो कोर्स का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण केंद्र के उप महा निरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि बल की जिम्मेदारी आप जैसे युवा अधिकारियों पर है। उन्होंने कहा कि 8 मई 2017 से शुरू हुए 11वें कमांडो कोर्स के दौरान ही एसएसबी अकादमी श्रीनगर से भोपाल स्थानांतरित हो गई थी, जबकि इन कमांडो का प्रशिक्षण यहां चलता रहा। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को न केवल आधुनिक हथियार और युद्धनीति के बारे में गहन जानकारी दी गई, बल्कि युद्धकाल व आंतरिक विद्रोह के समय काम आने वाले कला कौशल का भी भरपूर ज्ञान दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर संयोजक अभिषेक वर्मा सहित कई मौजूद थे।