{"_id":"596e3b074f1c1be71f8b4869","slug":"15003963666-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने महाविद्यालय पर ठोका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने महाविद्यालय पर ठोका ताला
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों सहित नए विषयों के सृजन की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि जब तक सरकार और उच्च शिक्षा विभाग मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार सुबह दस बजे महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष कमल गिरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए इसके बाद मुख्य भवन, प्रशासनिक भवन सहित महाविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्रों ने ताला ठोक दिया। इस दौरान हुई जनसभा में छात्र संघ अध्यक्ष कमल गिरी ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों के अधिकतर पद खाली हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कई विषयों के सृजन की मांग छात्र-छात्राएं भी लंबे समय से कर रहे हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद नवनिर्वाचित विधायक एमएल शाह ने भी एक माह में समस्याएं हल करने की बात कही थी, लेकिन हालात जस के तस हैं। यहां प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बिना शिक्षकों के प्रभावित हो रही है। वहीं कई छात्र-छात्राओं को विषय न मिलने के कारण अब भी श्रीनगर और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्रों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन और तालाबंदी जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में यूआर नवीन चंदोला, उपाध्यक्ष नवीन सती, अरुण दत्त, राजा चौहान और राहुल टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन