{"_id":"596cee394f1c1beb6b8b46fd","slug":"150031116616-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से लापता महिला का गांव के समीप गदेरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से लापता महिला का गांव के समीप गदेरे में मिला शव
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ (ब्यूरो)। जून में मेरग गांव से लापता महिला का शव सोमवार को पुलिस को गांव के समीप गदेरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
मेरग गांव के इंद्र सिंह ने 16 जून को थाना जोशीमठ में 42 वर्षीय पत्नी इंद्रा देवी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और महिला के परिजन उसकी ढूंढखोज कर रहे थे, लेकिन एक माह तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को जब मेरग गांव की कुछ महिलाएं जंगल में घास लेने जा रही थी तो उन्हें रास्ते में दुर्गंध महसूस हुई। जब महिलाओं ने गदेरे की ओर जाकर देखा तो वहां सड़ी-गली हालत में एक महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की शिनाख्त मेरग गांव निवासी इंद्र सिंह की पत्नी इंद्रा देवी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जोशीमठ थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि जिस स्थान से महिला का शव मिला है, वहां पास ही जहरीले पदार्थ की एक शीशी भी बरामद हुई है। महिला की मौत की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता लग पाएगा।