{"_id":"596cee344f1c1b65768b459f","slug":"150031116120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह दिन बाद भी नहीं मिला लापता सिख श्रद्धालुओं का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह दिन बाद भी नहीं मिला लापता सिख श्रद्धालुओं का सुराग
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ (ब्यूरो)। हेमकुंड साहिब के दर्शन के बाद अमृतसर (पंजाब) लौटते वक्त लापता हुए आठ सिख श्रद्धालुओं का अभी तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने विष्णु प्रयाग से टैय्या पुल तक अलकनंदा को कई बार छान दिया है, लेकिन श्रद्धालुओं का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि पुलिस की ओर से लापता श्रद्धालुओं की ढूंढखोज जारी है।
अमृतसर (पंजाब) के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह और महंगा सिंह (चालक) तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे। चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को गोविंदघाट लौट आए थे। लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। 11 जुलाई को लापता श्रद्धालुओं के गांव के निवासी लवप्रीत सिंह ने थाना गोविंदघाट में सभी आठ श्रद्धालुओं की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तब से श्रद्धालुओं की ढूंढ-खोज कर रही है। 16 जुलाई को शिवपुरी में लापता श्रद्धालुओं में से एक कार चालक महंगा सिंह का आधार कार्ड गंगा किनारे मिला था। लेकिन अभी तक भी किसी भी श्रद्धालु का पता नहीं चल पाया है और ना ही इनोवा कार का सुराग मिल पाया है। जोशीमठ थाने के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लापता श्रद्धालुओं की ढूंढखोज जारी है। जब तक कोई सुराग नहीं मिल जाता पुलिस का सर्च अभियान जारी रहेगा।