{"_id":"596a52ba4f1c1b2c598b484c","slug":"15001402841-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई निरीक्षक निलंबित
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगाघाटों, प्लेटफार्मों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं जूठन की गंदगी देख मेयर मनोज गर्ग भड़क गए हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह को निलंबित करने के साथ ही मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मेयर ने हरकी पैड़ी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने वाली गंगा सभा सहित अन्य संस्थाओं की ओर से सफाई में लापरवाही पर उनके विरुद्ध 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मेयर के निर्देश पर नगर आयुुक्त अशोक कुमार ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार का दो दिन का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी को लिखा है। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह का सस्पेंड कर दिया है। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि शुक्रवार रात 11 से एक बजे तक कांवड़ मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप पर गंदगी फैली थी। घाटों व पुलों की सीढ़ियों की स्थिति भी बहुत खराब थी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया। मेला क्षेत्र में शौचालयों में भी गंदगी व्याप्त थी और सफाई कर्मचारी नदारद थे। जगह-जगह गंदगी के ढेरों को उन्होंने सफाई निरीक्षक की लापरवाही माना और उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सफाई करने वाली चार संस्थाएं, फिर भी हाल बुरा
हरिद्वार। हर की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम सहित चार संस्थाएं सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के हाल खराब है। गंगा सभा, सेवा समिति तथा भारत स्काउट गाइड ने अपने-अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने, लंगरों व भिखारियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी ले रखी है। मेयर ने नगर आयुक्त को स्पष्ट कह दिया है कि यदि संस्थाएं सफाई कार्य में लापरवाही करती हैं तो उन पर जुर्माना लगाने के साथ व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया जाए।
विज्ञापन
15 सफाई कर्मचारी मिले गायब, नोटिस
हरिद्वार। मेयर मनोज गर्ग के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार रात हरकी पैड़ी क्षेत्र में संविदा सफाई निरीक्षक बलराम सहित कांवड़ मेले में नियुक्त 15 सफाई कर्मचारी गायब मिले थे। डाक्टर के साथ सफाई निरीक्षक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। मेयर के निर्देश पर नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने शनिवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार को 15 सफाई कर्मियों की 14 जुलाई का वेतन / मजदूरी काटने का नोटिस दिया है। नगर आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने के बाद भी 13 साल से संविदा पर कार्यरत वयोवृद्ध संविदा सफाई निरीक्षक को भी नोटिस थमाया है। बलराम का वेतन रोकने के साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मेयर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के स्थायी सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह के वेतन भुगतान पर भी रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।