फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से दूसरे चरण का यातायात प्लॉन लागू

आज से दूसरे चरण का यातायात प्लॉन लागू

Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आज से दूसरे चरण का यातायात प्लॉन लागू

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा में दूसरे चरण का यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। जिले में डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। शनिवार देर रात से ही शिवरात्रि तक जिले की सड़क पर भारी वाहन नहीं दौड़ सकेंगे। शहर के अंदर भी यातायात प्लान में बदलाव होना तय है। ये सब भीड़ पर भी निर्भर करेगा। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने अधीनस्थों से यातयात प्लान का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

ये हैं रोडवेज बस की व्यवस्था
-दिल्ली, मेरठ से आने वाली रोडवेज बस मवाना, मीरापुर, बिजनौर, मंडावली, चिड़ियापुर से होते हुए नीलधारा पहुंचेगी और यहीं से इनकी वापस होगी।
-मुजफ्फरनगर से आने वाली रोडवेज बस पुरकाजी, नारसन तिराहा, लखनौता, पुहाना, मिलिट्री चौक, लक्सर, देशरक्षक तिराहा, कनखल होते हुए हरिराम आर्य इंटर कालेज पार्किंग में पहुंचेगी और वापसी शंकराचार्य चौक से मेन दिल्ली हाईवे से होगी।
विज्ञापन

-सहारनपुर, हिमाचल की ओर से आने वाली रोडवेज बस छुटमलपुर, देहरादून, रायवाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पहुंचेगी और वापसी भीमगोडा बैराज से होकर चीला मार्ग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देहरादून से नैनीताल एवं नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बस मोतीचूर पार्क़िंग से चंडीचौक होते हुए जाएंगी। ऐसे ही नजीवाबाद से देहरादून जाने वाली वाहन बाया चीला मार्ग होते हुए जाएंगे।
हल्के वाहनों की व्यवस्था
-दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले हल्के वाहन मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद, मंडावली, चिडियापुर, नीलधारा पार्किंग एवं लखनौता, नारसन, लिब्बरहेडी, मंगलौर, लंढौरा, लक्सर होते हुए बैरागी कैप पहुंचेंगे।

-दिल्ली, वेस्ट यूपी से ऋषिकेश जाने वाले वाहन मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा, देवबंद, नांगल, गागलहेडी, छुटमलपुर, देहरादून से भानियावाला होते हुए ऋषिकेश जाएंगे।
यहीं से ही वाहन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी रवाना होंगे।
-हरियाणा, सहारनपुर से आने वाले हल्के वाहन छुटमलपुर, खानपुर तिराहा, आन्नेकी, भेल, ऋषिकुल ार्किंग पहुंचे और वापसी ऋषिकुल पुल से हाईवे से होगी।
-हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर से नजीबाबाद, काशीपुर जाने वाले वाहन गागलहेडी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मीरापुर गंगा बैराज होते हुए पहुंचेंगे।
-धोबीघाट पार्किंग में जो वाहन फंसे होगे उन्हें चंडीचौक चंडीघाट होते हुए चीला मार्ग से देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed