फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनता दरबार में जा रहे अधिकारियों के काफिले को रोका

जनता दरबार में जा रहे अधिकारियों के काफिले को रोका

Sat, 15 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में जा रहे अधिकारियों के काफिले को रोका

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के गिरसा जा रहे अधिकारियों के काफिले को जिलासू गांव के ग्रामीणों ने बीच राह में ही रोक दिया। ग्रामीणों ने गांव के ऊपर निर्माणाधीन सड़क का मलबा सीधे गांव में आने की समस्या के निस्तारण की, लेकिन अधिकारी टालमटोल करने लगे। इससे ग्रामीण गुस्सा गए और उन्होंने एक घंटे तक अधिकारियों का सड़क पर ही घेराव किया। बाद में बहुद्देशीय शिविर में उचित निस्तारण करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।

जिलासू तहसील के गिरसा गांव में बहुद्देशीय शिविर लगा था। सुबह 11 बजे जिलास्तरीय अधिकारियों का काफिला लंगासू होते हुए जिलासू पहुंचा ही था कि जिलासू के महिला मंगल दल सहित स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के काफिले को रोक दिया। उन्होंने कहा कि जिलासू गांव के ठीक ऊपर बन रही पीएमजीएसवाई की सड़क का मलबा सीधे गांव में आ रहा है। पिछले वर्ष बरसात में भी गांव में मलबा आया और इस वर्ष 28 जून को भी बारिश से छह से अधिक परिवारों के घरों में मलबा घुस गया। काफिले में डीएम को न देखकर और सीडीओ विनोद गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों के उचित समाधान न देने पर नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और एक घंटे तक घेराव किया। अधिकारियों ने बाद में बहुद्देशीय शिविर में डीएम के सामने समस्या के उचित निस्तारण की बात की, जिस पर ग्रामीण माने। बाद में बहुद्देशीय शिविर में डीएम आशीष जोशी ने जिलासू गांव में हो रहे नुकसान और निस्तारण के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed