{"_id":"596a4d1e4f1c1bba088b48ca","slug":"15001388481-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी में मिला एक लापता सिख श्रद्धालु का आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी में मिला एक लापता सिख श्रद्धालु का आधार कार्ड
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब के दर्शन के बाद अमृतसर (पंजाब) लौटते वक्त लापता हुए आठ सिख श्रद्धालुओं में से एक का आधार कार्ड शिवपुरी (ऋषिकेश) में गंगा किनारे बरामद हुआ है। श्रद्धालुओं की इनोवा के चालक महंगा सिंह का यह आधार कार्ड कूड़ा बीनने वाले को मिला, जिसने आधार कार्ड शिवपुरी में लंगर संचालित कर रहे सिख श्रद्धालुओं को सौंप दिया। उधर, पुलिस और आईटीबीपी ने शनिवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर विष्णु प्रयाग से टैय्या पुल तक अलकनंदा के किनारे सर्च अभियान चलाया, लेकिन श्रद्धालुओं का कुछ पता नहीं चल पाया। रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, कीर्तिनगर, देवप्रयाग और शिवपुरी पुलिस चौकी के जवान भी नदी किनारे लापता श्रद्धालुओं और वाहन की ढूंढखोज में देर शाम तक लगे रहे। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि आधार कार्ड पर महंगा सिंह का नाम है, जो लापता सिख श्रद्धालुओं को इनोवा से गोविंदघाट लेकर आया था। उन्होंने बताया कि लापता श्रद्धालुओं की ढूंढखोज जारी है।
इधर, मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शिवपुरी क्षेत्र में गंगा किनारे एक कबाड़ी को महंगा सिंह नामक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला। इस दौरान शिवपुरी में लंगर संचालित कर रहे सिख श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। कबाड़ी ने वह कार्ड उन्हें सौंप दिया। शिवपुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि कुछ दिन पहले लापता यात्रियों के परिजन शिवपुरी आए थे। वे लंगर में रुके और संचालकों को श्रद्धालुओं के लापता होने के बाबत बताया। उन्होंने संचालकों से कोई भी जानकारी मिलने पर सूचित करने का आग्रह किया था। इस पर लंगर संचालकों ने लापता यात्रियों के परिजनों को आधार कार्ड के बाबत सूचना दी। पुलिस के अनुसार शिवपुरी पहुंचे परिजनों ने आधार कार्ड देखकर उसकी पहचान इनोवा चालक महंगा सिंह के रूप में की। इसके बाद परिजन कार्ड लेकर गोविंदघाट चले गए। गोविंदघाट थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने भी आधार कार्ड मिलने की पुष्टि की है।
अमृतसर (पंजाब) के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह और महंगा सिंह (कार चालक) तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे। चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को गोविंदघाट लौट आए थे लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। लंबी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर 11 जुलाई को लापता श्रद्धालुओं के गांव के निवासी लवप्रीत सिंह ने थाना गोविंदघाट में सभी आठ श्रद्धालुओं की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तब से श्रद्धालुओं की ढूंढ-खोज कर रही है।