{"_id":"596a4c2a4f1c1bf32f8b4580","slug":"150013860416-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के साथ होगा मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के साथ होगा मेले का आयोजन
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 13 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय लक्ष्मीनारायण पर्यटन विकास मेले के भव्य आयोजन को लेकर मेला समिति और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। विधायक एसएस नेगी ने मेला समिति और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मेले को भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
ब्लाक के किमोली गांव में प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पौराणिक मेला लगता है। किमोली में हुई बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने पिछले मेले में किए गए कार्यक्रमों और आय-व्यय की जानकारी दी। लोगों ने मेले को सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ परंपराओं के प्रचार के लिए ठोस योजना बनाने की बात रखी। कहा गया कि मेले में मंदिर की पौराणिकता और परंपरा को बरकरार रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक संस्थाओं को मेले में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, राकेश नेगी, संजय रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी और डीएस नेगी, पुष्कर सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी, जितेंद्र कुमार और प्रधान भगवान सिंह कंडवाल आदि मौजूद थे।