{"_id":"596a48664f1c1bba088b488f","slug":"150013764115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जीप हादसे में लापता चल रहे एक युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जीप हादसे में लापता चल रहे एक युवक का शव बरामद
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर (ब्यूरो)। रुद्रप्रयाग जीप हादसे के शिकार एक और युवक गजेंद्र सिंह का शव श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील से बरामद हो गया है। उक्त दुर्घटना में लापता चल रहे 6 लोगों में से अब तक 3 के शव मिल चुके हैं। दो के शव 13 जुलाई को रानीहाट गांव के नीचे अलकनंदा नदी से बरामद हुए थे।
7 जुलाई को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में जवाड़ी बाईपास मोटर मार्ग पर एक टैक्सी अलकनंदा नदी में समा गई थी, जिसमें दो लोगों के शव उसी दिन बरामद हो गए थे। जबकि 2 घायल थे। दुर्घटना में लापता चल रहे छह लोगों में से दो के शव (हेमंत डिमरी और प्रताप सिंह) 13 जुलाई को कीर्तिनगर के रानीहाट गांव के नीचे मिले थे। शनिवार को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में गंडासू गांव के नीचे एक शव दिखाई दे देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रस्सों और डंडों के सहारे शव को पानी से बाहर निकाला। एसआई जगदीश पंत ने बताया कि शव की शिनाख्त गजेंद्र सिंह (31) पुत्र बलवीर सिंह निवासी ढौंडा भरदार (रुद्रप्रयाग) के रुप में हुई है। शिनाख्त गजेंद्र के ससुर ने की। गजेंद्र और उसकी पत्नी भी जीप हादसे के बाद से लापता चल रहे थे।