फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 vehicles were challaned for overloading and two were seized

Dehradun News: ओवरलोडिंग करने पर 15 वाहनों का चालान, दो किए सीज

Wed, 12 Feb 2025 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
15 vehicles were challaned for overloading and two were seized
कालसी। परिवहन विभाग की टीम ने कालसी-साहिया मोटर मार्ग पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी व सामान लेकर चल रहे 15 वाहनों का चालान कर दिया गया। जबकि दो वाहनों के कागजात नहीं पाए जाने पर उन्हें थाना कालसी लाकर सीज कर दिया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनिल नेगी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने कालसी-साहिया मोटर मार्ग पर ओवरलोडिंग कर चलने वाले वाहनों पर सख्ती की। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विभाग के माध्यम से आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकुल मरवाल, निरीक्षक मुर्सलीन, रणवीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed